पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे श्योराण खाप चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य, दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में सरोपा पहनाकर हुआ सम्मान

पटियाला। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई गांव उजड़ गए, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, पशुओं की मौत हो गई और कई नागरिकों की जान भी चली गई। इस संकट की घड़ी में देशभर से लोग पंजाब की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी कड़ी में गांव रोरी के श्योराण खाप उत्तर प्रदेश के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य भी अपने दर्जनों साथियों के साथ पंजाब पहुंचे। उन्होंने पटियाला और आसपास के इलाकों में खाद्य सामग्री वितरित की और गुरुद्वारों में सेवा कार्य किए।

उनके योगदान को देखते हुए दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब, पटियाला की प्रबंधक कमेटी ने बाबा परमेन्द्र आर्य का सरोपा पहनाकर सम्मान किया।

स्थानीय लोगों ने बाबा परमेन्द्र आर्य और उनके साथियों का आभार जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनका योगदान पीड़ितों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

पंजाब में राहत कार्यों में जुटे समाजसेवी संगठनों और सामाजिक नेताओं का कहना है कि इस तरह की एकजुटता से ही बाढ़ जैसी आपदा से निपटा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.