सूरजकुंड में आकर अपनी जन्मभूमि का दर्शन कर गौरवान्वित हुई ओडिसा की शशि पूनिया

-ओडिसा को थीम स्टेट बनाए जाने पर हरियाणा सरकार के प्रति जताया आभार

सूरजकुंड, 10 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के रूप में विख्यात सूरजकुंड की धरती पर इस साल ओडिसा को थीम स्टेट चुने जाने से इस राज्य के पुराने बाशिंदे भी काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। अपने बाल्यकाल को ओडिसा में बिता कर आईं झज्जर निवासी शशि पूनिया कुछ ऐसा ही गौरव महसूस कर रही हैं। उन्होंने ओडिसा को थीम स्टेट बनाए जाने पर तहेदिल से हरियाणा सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
मेले में ओडिसा की बनी कलाकृतियों की खरीद कर रही शशि पूनिया ने बताया कि उनका जन्म ओडिसा के राजगांजपुर जिला सुदंरगढ़ में वर्ष 1960 में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन राउरकेला और उसके आसपास के शहरों में बिताया है। वह भले ही विवाह के उपरांत हरियाणा में आ गईं हों, लेकिन ओडिसा आज तक उनके दिल में बसता है। उन्होंने कहा कि ओडिसा राज्य लोकनृत्य, हस्तशिल्प, बुनकारी, काष्ठïकला, मूर्तिकला आदि के क्षेत्र में प्रसिद्घ रहा है। सूरजकुंड में इस राज्य को थीम स्टेट बनाए जाने से यहां आ रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.