Badaun News: शाहीन एकेडमी सहसवान द्वारा द्वितीय स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित, 200 छात्रों ने लिया प्रतिभाग

बदायूं, 29 जून 2025। राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में शाहीन एकेडमी सहसवान द्वारा द्वितीय स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

एकेडमी के सेंटर हैड अज़हर ने जानकारी दी कि इस स्कॉलरशिप परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को कम फीस में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। परीक्षा के आधार पर चयनित छात्रों की फीस में छूट दी जाएगी ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

परीक्षा का परिणाम कल 30 जून 2025 को दोपहर 12:00 बजे शाहीन एकेडमी के बदायूं सिटी ऑफिस (नई सराय, बड़ा दरवाजा, बदायूं-बरेली रोड) पर घोषित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं सिटी ऑफिस जाकर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं और आगे की कोचिंग के लिए पंजीकरण भी करवा सकते हैं।

अज़हर ने बताया कि शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, बीदर (कर्नाटक) भारत में नीट कोचिंग के क्षेत्र में अग्रणी संस्था है, जो हर वर्ष 500 से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट दिलाने में सफल रही है। सहसवान ब्रांच में नीट की कक्षाएं आगामी 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ होंगी। बदायूं से परिवहन की सुविधा के साथ ही छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की भी व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.