Rampur News: रामपुर महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन, पति-पत्नी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान

रामपुर, 29 जून 2025। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में शनिवार को महिला थाना, रामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में अनुभवी परामर्शदाता अवतार सिंह, नीना साहनी एवं मीना सिंह उपस्थित रहे। काउंसलिंग के दौरान कुल 15 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से:

2 मामलों में आपसी समझौता हो गया,

4 प्रार्थना पत्र निरस्त किए गए,

3 मामलों को विधिक न्यायालय भेजा गया,

तथा 6 प्रकरणों में अगली तिथि तय कर सुलह का प्रयास जारी है।

कैम्प कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रामपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर कैम्प कार्यालय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उनके प्रशिक्षण रजिस्टर व व्यवहारिक जानकारी की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.