ऐलनाबाद ,सिरसा ( एम पी भार्गव ): पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा 5 नंवबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी व चोरी के मामलों में वांछित दो महिलाओं सहित 7 आरोपियों को सिरसा पुलिस ने “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत काबू कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की 70 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामलें में घटना के समय से वांछित चल रहे तीन आरोपियों रवि सिंह पुत्र छिंदा सिंह निवासी मलड़ी सिरसा,जगदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी भागी बंदर जिला बठिंडा पंजाब व दविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गिलांवाला खुं तलवंडी साबो,पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामदगी मामलें में वांछित आरोपी राम सिंह उर्फ रमी पुत्र रेशम सिंह निवासी चौथा मील बीड़ जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना शहर सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त दो महिलाओं शीला देवी पत्नी सतबीर सिंह निवासी इंद्रा कलोनी करतारपुर रोहतक व राजोबाई पत्नी राजू निवासी सहासन भरतपुर राजस्थान को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार मामलें की गहनता से पूछताछ की जा रही है,नशा तस्करी के इस नेटवर्क से संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी वीर सिंह उर्फ वीरू पुत्र ओमप्रकाश निवासी पंजुआना जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया की ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सिरसा पुलिस लगातार वांछित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं,कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धर पकड़ तेज करें अपराधियों की असली जगह जेल है,आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता ।
