बदायूं।उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बजरी, बज़रपुट और गिट्टी के खनन में उपयोग किए जा रहे 7 ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली में सीज किया गया। इन वाहनों से करीब 4 लाख रुपये की धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराई गई।
अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने के आरोप में भी सीज किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बदायूं की एक अनुबंधित बस संख्या यूपी 24 टी 1107 को बीमा और फिटनेस समाप्त होने तथा वर्ष 2024 से टैक्स बकाया होने के कारण परिवहन कार्यालय बदायूं में बंद कराया गया।
इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने बताया कि यदि कोई भी वाहन बिना वैध बीमा और फिटनेस के संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ओवरलोड वाहनों पर भी आगे अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों और स्वामियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
khabre junction
