सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा नवरात्र में कन्यादेवी के हाथों पौधारोपण अभियान की शुरुआत

नवरात्र के पावन अवसर पर सेवार्थ ट्रस्ट ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। आज, 03/10/2024 को मां जगदंबा स्वरूप अनिया निर्वाण कन्यादेवी के पवित्र हाथों से एक पौधा रोपित कर इस अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इसके साथ ही, दो अन्य पौधे डॉ. केवल कृष्ण थम्मन जी की धेवती अर्शिया कपूर एवं श्रिया कपूर के नाम से लगाए गए।

इस विशेष कार्यक्रम के तहत कुल तीन पौधे डी ए वी फार्म हाउस, बेगमाबाद, सोंदा रोड के निकट लगाए गए। इस मौके पर सेवार्थ ट्रस्ट के संरक्षक श्री लाभेंद्र देव कौशिक जी, डॉ. केवल कृष्ण थम्मन जी, दौलतराम, गौरव मोदी, विष्णु वर्मा, और ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संस्था द्वारा हर दिन कन्या भवानियों के नाम पर कन्याओं के हाथों पौधारोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक आस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.