शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नए हाई पर पहुंचे

मुंबई: लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से कुछ दिन पहले वैश्विक बाजारों में तेजी और निवेशकों की आशावादी भावनाओं के अनुरूप बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 269.28 अंक चढ़कर 75,679.67 के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.1 अंक बढ़कर 23,043.20 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.