भाजपा में शामिल हुईं निर्भया केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा

दिल्ली। निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की लालगंज से सांसद संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ था लिया है। गांधी आजाद की पुत्रवधु संगीता आजाद और उनके पति पार्टी में शामिल हो गए हैं।
सीमा कुशवाहा ने सालों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था।

संगीता आजाद के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनो में आज आजाद मान रही होंगी जो पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इनके क्षमता का पूरा उपयोग होगा और बीजेपी जब नारी शक्ति के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रही हो ऐसे में सीमा जैसे लोगों का उपयोग पार्टी करेगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.