पाकिस्तान में सुरक्षा हलचल तेज: सेना की छुट्टियां रद्द, रिज़र्व फोर्स अलर्ट पर

सेना के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, हाई अलर्ट पर पाकिस्तानी सेना

नई दिल्ली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। भारत की प्रतिक्रिया की आशंका के चलते पाकिस्तान में सैन्य स्तर पर हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान सेना ने अपने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

रिज़र्व फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया
पाकिस्तानी सेना ने अपनी रिज़र्व फोर्स को भी “तत्पर और तैयार” रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। सेना के कैंपों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को भी देशभर में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।

सरकार में छाया डर और दहशत का माहौल
भारत सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान सरकार के अंदर डर और घबराहट का माहौल देखा जा रहा है। एक तरफ राजनीतिक नेतृत्व NSC बैठक की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर भी आपात योजना तैयार की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी लगातार मीटिंग में व्यस्त हैं।

स्थिति पर नजर बनाए हुए है अंतरराष्ट्रीय समुदाय
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर भी इस घटनाक्रम पर टिक गई है। संयुक्त राष्ट्र और कई देशों की राजनयिक संस्थाएं हालात का मूल्यांकन कर रही हैं और शांति बनाए रखने की अपील कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.