एसडीएम सदर की छापेमारी से साधन सहकारी समितियों व खाद-उर्वरक दुकानों में मचा हड़कंप
लापरवाही पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई – एसडीएम सदर
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं एडीएम अजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने सोमवार को साधन सहकारी समितियों, संबद्ध खाद-उर्वरक दुकानों एवं मंडी परिषद में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि खाद-उर्वरक की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी पाया गया तो सीधे जेल भेजा जाएगा और FIR दर्ज होगी।
छापेमारी के दौरान एसडीएम ने किसानों से संवाद करते हुए युरिया की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान को खाद से वंचित नहीं किया जाएगा, सभी को बराबर का अधिकार है।
एसडीएम सदर ने नवीन मंडी समोगरा खाद की दुकान पर भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी व एडीओ सीटी ब्लॉक भी मौजूद रहे। मौके पर एसडीएम ने स्वयं किसानों को उर्वरक वितरण की निगरानी की, जिससे किसान संतुष्ट नजर आए।
किसानों ने कहा कि जब तक जनपद में एसडीएम सदर जैसे तेजतर्रार एवं ईमानदार अधिकारी मौजूद हैं, तब तक कालाबाजारी की कोई गुंजाइश नहीं है।
