एसडीएम ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण

ऐलनाबाद: शहर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेश कुमार ने आज मंगलवार को निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पीड गवर्नर, बसों पर पीला पेंट, संचालक का नाम, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जांच की गई। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि सभी मानक बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन पूर्ण रूप से फिट और सुरक्षित हों, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीएम ने निजी स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए केवल स्कूल बसों का ही उपयोग करें, अन्य किसी अवैध वाहन का सहारा न लें। यदि कोई स्कूल संचालक इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.