नगर पालिका में मनाई गई सरदार पटेल जयंती, पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

बदायूं। नगर पालिका परिषद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सभी को उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर देश की एकता और विकास में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इक़बाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, मनोज सोनकर, इमरान, गजेन्द्र समेत अनेक पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.