ऐलनाबाद, 22 जुलाई(एम पी भार्गव) शहर के ममेरां रोड़ बाईपास स्थित नचिकेतन पब्लिक स्कूल लगभग हर क्षेत्र में बुलदियां हासिल कर चुका है। सत्र की शुरूआत बहुत ही अच्छी रही है। लगातार एक के बाद एक विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय के छात्रों ने अनेकों उपलब्धियां विद्यालय के नाम की है। एस0सी0ई0आर0टी0 हरियाणा द्वारा आयोजित ब्लाॅक लेवल साईंस सेमिनार जो शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय से कक्षा दसवीं के छात्र संयम सरदाना ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में संयम सरदाना सहित 20 विद्यालयों के 31 छात्रों ने भाग लिया। अपनी मेहनत के दम पर संयम सरदाना ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अपना कब्ज़ा करने के साथ ही 08 अगस्त को जिला स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चिित कर लिया है।
विद्यालय पहूंचने पर संयम सरदाना का भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने कहा कि दिन-प्रतिदिन इस तरह की उपलब्ध्यिों से विद्यालय प्रबन्धन समिति, अध्यापकगण, बच्चों व उनके अभिभावकों का हौंसला बढ़ता है जिससे वे और अधिक मेहनत कर अच्छा मुकाम हासिल करने में सक्षम हो पाते है। उन्होंने संयम सरदाना व उनके अभिभावकों को बधाई दी और इस जीत का श्रेय साईंस शिक्षक दिनेश जाजू, अनुज कुमार व कोमल सोनी तथा बच्चे की मेहनत को दिया।
इस उपलिब्ध पर विद्यालय चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार ने अपने बधाई संदेश भेजे। इस सम्मान समारोह पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु, एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कुमार मोहराना, प्राचार्य सत्यनारायण पारीक, प्रबन्धन समिति के सदस्य परमिन्द्र सिंह सिद्धु, कपिल सुथार, शिवम सुथार, विद्यालय प्रवक्ता गुरसेवक सिंह, साईंस शिक्षक दिनेश जाजू, अनुज कुमार व कोमल सोनी उपस्थित रहे।
