राहुल गांधी के खिलाफ सनातन हिन्दू वाहिनी का विरोध प्रदर्शन, जमकर लगे मुर्दाबाद के नारें

नोएडा। राहुल गांधी का हिन्दूओं को हिंसक कहना भारी पड़ गया है और देश के कोने कोने से हिन्दू जमकर नेता प्रतिपक्ष राहुल का विरोध कर रहे हैं और खिलाफ सड़को पर उतर गए है कि राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है।
आकाश तोमर जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि परम पूज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री सुरेन्द्र नाथ जी का आशीर्वाद लेकर एवं महंत संजय नाथ के मार्गदर्शन से आज बुधवार को राहुल गाँधी का पुतला दादरी नगर के तिराहे पर जलाया गया। सनातनी हिन्दुओं को भरी संसद मे हिंसक कहने पर भारी संख्या में सनातन हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्त्ता ओम फिटनेस जिम रेलवे रोड पर एकत्रित हुए और वहाँ से पद यात्रा करते हुए दादरी नगर के तिराहे पर पुतला दहन किया। नगर के सभी व्यापारी भाईओ एवं स्थानीय लोगों ने समर्थन किया।
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता पीयूष नारायण पाण्डेय अध्यक्ष मेरठ मण्डल ने किया। पीयूष ने कहा राहुल गाँधी जैसे चुनावी हिन्दू का समस्त सनातन समाज घोर निंदा करता है। राहुल गाँधी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके है। प्रशासन इसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। राहुल गाँधी सनातन समाज को बाँटने का असफल प्रयास बार बार करते है सनातन समाज ऐसे विधर्मी से बचे और ऐसे लोगों का समर्थन भूल कर भी नहीं करें। इस अवसर पर योगराज सिंह, आकाश तोमर जिला उपाध्यक्ष का सहयोग अतुलनीय रहा, संजय रावल, सचिन रावल, सचिन तोमर, करण पाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.