बिलासपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

रामपुर। बिलासपुर नगर के शमा मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सपा नेता मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इनायत हुसैन खान उर्फ रूफ खान ने की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। अपने संबोधन में मोहम्मद अनस खान ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगी और जनता की आवाज को बुलंद करेगी।

साथ ही प्रदेश में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि वर्तमान सरकार की नीतियों और विफलताओं को उजागर करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक के अंत में सपा नेता मोहम्मद अनस खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, मजदूर और शोषित वर्ग की आवाज रही है और भविष्य में भी उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

बैठक में पूर्व प्रधान हिरण खेड़ा मंसूर खान, रईस खान, फरीद खान, साहिब खान, राहत भाई, आलम भाई, सुशील सक्सेना, शोएब सलमानी, आशु खान, अयूब भाई, नईम भाई, अयाज भाई, संजीव वाल्मीकि, अयान खान, दिनेश जाटव, अमन यादव, अर्श खान, नजीर सलमानी, प्यारे भाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.