विश्वकर्मा एवं दलित समाज के पीड़ित परिवार से मिला समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल

बदायूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार 16 अक्टूबर 2025 को सांसद आदित्य यादव के नेतृत्व में ग्राम खेड़ा दास, थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने यहां हाल ही में प्रधानी की रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा विश्वकर्मा एवं दलित समाज के घरों में की गई मारपीट की घटना में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

सांसद आदित्य यादव ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव कमजोर और उत्पीड़ित वर्ग के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा, सहसवान विधायक बृजेश यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव शशिकांत विश्वकर्मा, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, हरिश्चंद्र मैथल, उदयवीर शाक्य, सुनील यादव, राजपाल शर्मा, सुरेंद्र यादव (विधानसभा अध्यक्ष बिसौली), राजेंद्र गुरु, रचित गुप्ता, सुरेंद्र सागर, महेंद्र प्रताप, सुनीता पाल, ओमवीर सिंह यादव, ताहिर अंसारी, रजत यादव, खजाना देवी, राजीव यादव, मोर सिंह पाल, जितेंद्र यादव, सोमेश प्रताप, अमित मथुरिया, राकेश प्रजापति सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.