बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा बिसौली में बालक एवं बालिकाओं की सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन मिनी स्टेडियम बगरेन में किया गया। 08 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी और एथलेटिक्स की रोमांचक प्रतियोगिताएँ देखने को मिलीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक बिसौली द्वारा सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति सजग रहने, प्रतिभा बढ़ाने तथा सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी में प्राथमिकता दिए जाने की जानकारी देकर उत्साहित किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के परिणाम
सब जूनियर 100 मी. बालक – प्रथम: जितिन
जूनियर 100 मी. पुरुष – प्रथम: प्रियांशु
सीनियर 100 मी. पुरुष – प्रथम: साहिल
सब जूनियर 100 मी. बालिका – प्रथम: मेहविश
जूनियर 100 मी. महिला – प्रथम: अनुष्का
सीनियर 400 मी. पुरुष – प्रथम: प्रवीण पाल
जूनियर 1500 मी. पुरुष – प्रथम: अंकित
सीनियर 1500 मी. पुरुष – प्रथम: पंकज मौर्य
सब जूनियर 800 मी. बालिका – प्रथम: शमा
जूनियर 400 मी. बालिका – प्रथम: झिलमिल
गोला फेंक
सब जूनियर बालक वर्ग – प्रथम: ताराचंद्र
जूनियर बालक वर्ग – प्रथम: शिवांग मिश्रा
सीनियर बालक वर्ग – प्रथम: रब्बबानी
कबड्डी प्रतियोगिता
सीनियर पुरुष – परसिया टीम प्रथम
जूनियर पुरुष – वजीरगंज टीम प्रथम
सब जूनियर महिला – सिसैया टीम प्रथम
जूनियर महिला – परवेजनगर टीम प्रथम
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्णा मौजूद रहीं। आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल, मनोज कुमार एवं हिम्मत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बगरेन गुलाम नबी, पीटीआई धर्मवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, अजय, गौरव, छत्रपाल, सुनील पाल, मुनीश शर्मा, सीमा, अनामिका, इंदु सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समस्त समाचार पत्रों से अनुरोध है कि इसे निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
