यातायात माह – नवम्बर 2025 के अंतर्गत आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
बदायूं।;यातायात माह – नवम्बर 2025 के अवसर पर आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन बेहड़ी तिराहा, बदायूं पर किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सी.ओ. सिटी रजनीश उपाध्याय एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर आर.एल. राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर.आई. इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम और आर.टी.एम. सोसाइटी की टीम की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर चलने वाले वाहनों — कार, ट्रक, ट्रॉली, ऑटो आदि — पर रिफ्लेक्टिव/रैडियम टेप लगाई गई, ताकि सर्दी और कोहरे के मौसम में दृश्यता बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आर.टी.एम. सोसाइटी का यह कदम समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
जिला बदायूं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की डायरेक्टर श्रीमती रिदा तनवीर ने इस अभियान की शुरुआत की, जिससे आम जनता में सुरक्षा के प्रति नई चेतना और जागरूकता देखने को मिली।
कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्य मुशिर अली, अबीर खान, अलीना, रफत खान, नेशु खान, जमशेद अशरफ, काशिफ, मुज़म्मिल, निज़ाम, अहमद, असीम, अनस, साहिब, जुनैद, तबिश, फैज़ान आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट
(सड़क सुरक्षा – जीवन की सुरक्षा) 🚦
