रामपुर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह, उपहार एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने लंबे सेवा काल में पुलिस विभाग को अमूल्य योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

इन अधिकारियों ने ली सेवा निवृत्ति:

1. पुलिस उपाधीक्षक सुदेश चन्द कटियार
सुदेश चन्द कटियार ने 28 जून 1987 को 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में उपनिरीक्षक गोपनीय के रूप में सेवा प्रारंभ की। उन्होंने अपने कार्यकाल में मुरादाबाद, बरेली, सम्भल और रामपुर सहित विभिन्न इकाइयों में सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में निरीक्षक गोपनीय तथा 2024 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। सेवा के दौरान उन्हें 65 नगद पुरस्कार, 82 उत्तम प्रविष्टियां, 2008 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, 2019 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा 2022 में डीजीपी द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। 38 वर्ष 9 माह 3 दिन की सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हुए।

2. रेडियो निरीक्षक सुशील कुमार
सुशील कुमार ने 25 दिसंबर 1987 को पीटीसी-2 मुरादाबाद में सहायक परिचालक रेडियो के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। उन्होंने नैनीताल, बरेली, बदायूं, पीएसी बरेली एवं रामपुर में सेवाएं दीं। वर्ष 1995 में प्रधान परिचालक, 2019 में रेडियो उपनिरीक्षक और 2025 में रेडियो निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाई। सेवा काल में उन्हें 45 नगद पुरस्कार और 28 उत्तम प्रविष्टियां मिलीं। 38 वर्ष 3 माह 6 दिन की सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हुए।

3. मुख्य आरक्षी ऋषिपाल सिंह
ऋषिपाल सिंह ने 1 अगस्त 1989 को बदायूं पुलिस लाइन में आरक्षी के रूप में सेवा शुरू की। उन्होंने बदायूं, नैनीताल, उधम सिंह नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, सम्भल और रामपुर में सेवाएं दीं। वर्ष 2024 में मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति प्राप्त की। उन्हें 15 नगद पुरस्कार एवं 20 उत्तम प्रविष्टियां प्रदान की गईं। 36 वर्ष 7 माह 30 दिन की सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हुए।

समारोह के दौरान पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.