- रिपोर्ट: सुकेश पांडेय
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में 10 उप निरीक्षक समेत कुल 32 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
वरुणा जोन के अंतर्गत विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यरत इन पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह का नियमित फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक होता है।
फेरबदल के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र ही अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
