- रिपोर्ट: प्रियंका सिंह
बेंगलुरु, नवंबर 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की FMCG इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने भारतीय पेट-केयर मार्केट में धुआंधार एंट्री करते हुए अपना नया पेट फूड ब्रांड “वैगीज़” (Waggys) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि “वैगीज़” पालतू जानवरों के लिए साइंटिफिक और उच्च गुणवत्ता वाला न्यूट्रिशन, वह भी किफायती दामों में उपलब्ध कराएगा।
कीमत मात्र ₹199 से शुरू
कंपनी ने आम परिवारों को ध्यान में रखते हुए “वैगीज़” की कीमतें बेहद सस्ती रखी हैं।
वैगीज़: ₹199 प्रति किलोग्राम
वैगीज़-प्रो: ₹249 प्रति किलोग्राम
साथ ही नए ग्राहकों को प्रोडक्ट का अनुभव देने के लिए 100 ग्राम का ट्रायल पैक केवल ₹20 में उपलब्ध कराया गया है।
पेट्स के लिए वैज्ञानिक पोषण
RCPL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोडी ने बताया कि “वैगीज़” को इस तरह विकसित किया गया है कि यह पोषण और किफायत के बीच बेहतर संतुलन प्रदान करे। इसमें पालतू जानवरों के लिए—
उच्च प्रोटीन
पाचन सुधारने वाले प्रीबायोटिक्स
जोड़ (joints) मजबूत करने वाले तत्व
स्किन और कोट (बाल) की हेल्थ
पूरे दिन की एनर्जी सपोर्ट
जैसे कई फायदे शामिल हैं।
ग्लोबल क्वालिटी, अफोर्डेबल प्राइस
कंपनी का कहना है कि “वैगीज़” को ग्लोबल क्वालिटी, अफोर्डेबल प्राइस के सिद्धांत पर तैयार किया गया है, ताकि हर पालतू जानवर को संतुलित, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके।
