रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर: यातायात जागरूकता रैली

रामपुर। जनपद रामपुर में यातायात जागरूकता माह के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अम्बेडकर पार्क से गांधी समाधि तक निकाली गई, जिसमें रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर रोवर के संयुक्त रोड सेफ्टी क्लब ने भाग लिया।

रैली के दौरान स्कूली बच्चों, ट्रैफिक पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने जनता को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। लोगों को सीट बेल्ट पहनने, हेलमेट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया।

महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब से उमंग रस्तौगी, ताइफ खान, समीर, पंकज, संजय, शिव कुमार, मुस्कान, नैना अग्रवाल, कशिश, भूरा, दिव्यांश, अभिषेक, सौरभ, और प्रेम ने रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.