रामपुर: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार, रामपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 का आयोजन किया गया। आज, 07 अक्टूबर 2024 को, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना शाहबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी शाहबाद और प्रभारी निरीक्षक शाहबाद ने उपस्थित शिक्षकगण, महिलाएं और छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के उपायों और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही, हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), और 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षा के लिए उपलब्ध सरकारी सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.