रामपुर: पश्चिमी युवा कांग्रेस ने सैफनी गांव में पीड़ित परिवार से की मुलाकात, संजय कपूर की माता को दी श्रद्धांजलि
रामपुर, उत्तर प्रदेश: पश्चिमी युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ के नेतृत्व में रामपुर के सैफनी गांव पहुंचा, जहां हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना को लेकर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक संजय कपूर से भी भेंट की और उनकी माता के निधन पर श्रद्धांजलि एवं संवेदना प्रकट की।
कांग्रेस का पीड़ित परिवार को समर्थन
प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा,
“रामपुर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस समय कांग्रेस, पश्चिमी युवा कांग्रेस और रामपुर कांग्रेस कमेटी पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की अपील भी की।
कांग्रेस नेतृत्व का संदेश
पारस शुक्ला ने यह भी कहा,
“राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूरा कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।”
मुख्य मांगे:
दोषियों पर सख्त कार्रवाई
शीघ्र चार्जशीट दाखिल की जाए
पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
