रामपुर: ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लेखपाल रमन व अनिल की शिकायत DM से की, BJP विधायक राजबाला पर भी लगाए गंभीर आरोप

रामपुर, उत्तर प्रदेश: शाहबाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज रामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज़िलाधिकारी को एक गंभीर शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार और लेखपाल रमन सिंह व अनिल की मनमानी को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही BJP विधायक राजबाला पर भी सुनवाई न करने और गंभीर आरोप लगाए।

लेखपाल पर रिश्वत का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल रमन सिंह ने आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए 10-10 हज़ार रुपये की मांग की है।

“जो पात्र हैं, उन्हें पैसा न देने के कारण आवास योजना से वंचित कर दिया गया, वहीं अपात्र लोगों को पैसे लेकर योजना का लाभ दिया गया।”

ग्रामीणों ने बताया कि मनमर्जी और भ्रष्टाचार चरम पर है, और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

BJP विधायक पर भी निशाना
ग्रामीणों ने शाहबाद की BJP विधायक राजबाला पर भी बड़ा आरोप लगाया।

“विधायक हमारी सुनती नहीं, घर से भगा देती हैं, फोन कॉल रिसीव नहीं करतीं। चुनाव के समय तो वोट मांगने आ जाती हैं, लेकिन बाद में कोई काम नहीं होता।”

ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार के “हर बेघर को मकान” देने के दावे ज़मीनी स्तर पर ध्वस्त हो रहे हैं।

“SDM, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल हमारी एक नहीं सुन रहे।”

मूर्ति देवी की शिकायत:
मूर्ति देवी नाम की महिला ने बताया कि

“हफ्ते भर पहले हमारी कॉलोनी स्वीकृत हो गई थी, लेकिन अब काट दी गई है। हमारे पास कच्चे मकान हैं, हमें पक्का मकान मिलना चाहिए।”

पूर्व सभासद श्रीराम की भी शिकायत
पूर्व सभासद श्रीराम ने भी डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि

“भीतरगांव वार्ड नंबर 2 और 4 में कम से कम 25 पात्र लोग हैं, जिन्हें आवास मिलना चाहिए, लेकिन लेखपाल रमन और अनिल सुनते नहीं हैं, अपात्रों को ही लाभ दे रहे हैं।”

भगवा कपड़ों में पहुंचे बाबा का बयान:
“राजबाला विधायक सुनती नहीं हैं, गनर और नौकर भगा देते हैं। चुनाव के वक्त तो वोट मांगने आते हैं, बाद में कुछ नहीं करते। ऐसे लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं, जो वार्ड सदस्य बनने लायक नहीं हैं, विधायक की कुर्सी पर बैठे हैं।”

🔴 ग्रामीणों की मांग:

भ्रष्ट लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई

पात्रों को तुरंत आवास योजना का लाभ

जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय की जाए

🟥 DM ने दिया आश्वासन:
जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि दुबारा जांच करवाई जाएगी, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.