पहलगाम आतंकी हमले पर रामपुर वैश्य समाज का विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च और मौन श्रद्धांजलि अर्पित
निर्दोष हिंदुओं की हत्या को बताया मानवता की हत्या, आतंकियों को कड़ी सजा की मांग
रामपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष और बेकसूर हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में रामपुर वैश्य समाज की ओर से भावभीना श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांधी समाधि स्थल पर कैंडल जलाकर और मौन रहकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वैश्य समाज ने इस घटना को मानवता की हत्या बताया और केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हुआ शांतिपूर्ण विरोध
यह कार्यक्रम वैश्य समाज शिरोमणि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता के आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रामपुर में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एकत्र हुए और शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वैश्य समाज की महिला और युवा इकाई ने किया
इस श्रद्धांजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वैश्य समाज की महिला और युवा इकाई ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, जिला अध्यक्ष सीए अनुश्री अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जिला संरक्षक मनोज गर्ग, युवा जिला अध्यक्ष मुक्तक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भास्कर अग्रवाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने आयोजन का संचालन किया।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग मौजूद
विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता श्रीष गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, जिला महामंत्री सीए सौरभ अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय अग्रवाल, सुनीत गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, कृष्णा रस्तोगी, पूनम अग्रवाल सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ शामिल रहीं।
महिला वैश्य समाज से जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ममता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, निधि रस्तोगी, बीना अग्रवाल, अल्पना अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, नेहा जिंदल, रूपम गुप्ता, विवेक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राशि अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
एकजुटता का संदेश
समाज के लोगों ने इस हमले की एक स्वर में निंदा करते हुए संदेश दिया कि ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ समाज एकजुट है और सरकार के साथ खड़ा है। सभी ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की।
