रामपुर: वैश्य समाज महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय तीज महोत्सव, मेघा अग्रवाल बनीं तीज क्वीन
रामपुर, 21 जुलाई 2025: वैश्य समाज महिला संगठन द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य राष्ट्रीय तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक आकाश सक्सेना की धर्मपत्नी गुंजन सक्सेना और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इस मौके पर वैश्य समाज की बहनों ने भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भारतीय संस्कृति और परंपरा से रूबरू कराया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक के गीतों पर किए गए मनमोहक नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में नेहा जिंदल की बेटी वेदिका जिंदल द्वारा प्रस्तुत किया गया महाराष्ट्र का लावणी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें मेघा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया, जबकि डॉ. रजनी अग्रवाल को रनर अप का खिताब मिला। विजेताओं को ताज पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागी डांस ग्रुप्स को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस सफल आयोजन के पीछे वैश्य समाज महिला संगठन की जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल और उनकी पूरी टीम की अथक मेहनत रही। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी देखी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा, “हमारा प्रयास है कि वैश्य समाज को संगठित कर एक नई दिशा दी जाए। संगठन की महिलाएं हमेशा उत्साहपूर्वक जुड़ी रहती हैं और हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।”
उपस्थित प्रमुख महिलाएं:
ऋचा अग्रवाल (संरक्षक), सीमा अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष), प्रीति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वर्षा, शुभी अग्रवाल, डॉ. हेमलता, भारती गुप्ता, सीमा गुप्ता, अचल, आशा गोयल, दीपिका, हिमांशी, वंदना, अर्चना, मधु गुप्ता, निधि, लता अग्रवाल, रमा अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, रोशनी, ज्योति, नैना गुप्ता, बबीता गुप्ता, बबिता रस्तोगी, सुप्रिया, सुषमा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, संगीता पवार, मोनिका अग्रवाल, शेफाली अग्रवाल, प्राची गुप्ता, रुचि अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, बीना भगत, पूनम सिंहल, सपना रस्तोगी, श्वेता अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में संस्कृति, सौंदर्य और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने राष्ट्रीय तीज महोत्सव को एक अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।
