रामपुर: किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस नोट जारी कर दिया बयान।
शुक्रवार रामपुर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने मीडिया को जारी बयान में कहा है बमनपुरी व ताशका क्षेत्र में तैनात लेखपाल संजय गंगवार भूमाफियाओं से मिलकर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करा रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ताशका तहसील सदर में कुछ भू माफिया हल्का लेखपाल से मिली भगत कर निष्क्रांत भूमि पर अवैध प्लाटिंग की तैयारी कर रहे थे किसान यूनियन द्वारा जब इसकी शिकायत की गई तभ तहसीलदार द्वारा उस प्लाटिंग को रुकवा दिया गुप्त सूत्रों से पता चला है कि भू माफिया लेखपाल से मिली भगत कर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कोई गंभीर साजिश रच रहे हैं इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति किसी की शिकायत करता है तब लेखपाल उस शिकायत की जांच करने के स्थान पर इसके खिलाफ शिकायत की जाती है उससे मिली भगत कर फर्जी निस्तारण कर देते हैं इससे पहले यह बेनजीरपुरा उर्फ घाटमपुर में तैनात थे जहां पर इन्होंने डूब क्षेत्र में और नदी तथा रेत की जमीन पर बहुत बड़े पैमाने पर प्लाटिंग कराई और उनकी छत्र छाया में कोसी नदी से अवैध खनन भी किया गया उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्दी ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान यूनियन धरना प्रदर्शन करेगी।
रामपुर: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में शासन के आदेश अनुसार एवं प्राचार्य, डॉ सुनीता के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला मानसिक स्वास्थ्य: कारण और निवारण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता डॉ योगेश चंद्र रहे, उनके द्वारा महिलाओं में दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को कैसे सुलझाए इस बात पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्प लाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।और अंत में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो सबीहा परवीन , डॉ कासिम, डॉ प्रतिभा एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। व्याख्यान में लगभग 35-40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
