रामपुर; जनपद में चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान फेज-3 के अंतर्गत जिला सलाहकार डॉक्टर शहजाद हसन खान द्वारा जिला चिकित्सालय रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रामपुर; जनपद में चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान फेज-3 के अंतर्गत जिला सलाहकार डॉक्टर शहजाद हसन खान द्वारा जिला चिकित्सालय रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में नीलावेणी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा एकता प्रथम स्थान पर, इरम नाज दूसरे स्थान पर और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। सभी छात्र-छात्राओं को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सा तथा नर्सिंग अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.