रामपुर: उद्योग व्यापार मंडल ने वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ जताया विरोध, फर्जी नोटिस और भारी पेनल्टी पर जताई आपत्ति

रामपुर। राज्य कर वाणिज्य कर विभाग कार्यालय पर मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि विभाग की ओर से व्यापारियों को ऑनलाइन फर्जी नोटिस भेजकर लाखों रुपए की पेनल्टी लगाई जा रही है, जिससे व्यापारी समाज में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि वे इस अत्यधिक आर्थिक दवाब के चलते दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगारी को समाप्त करने और देश को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दे रहे हैं, ऐसे में वाणिज्य कर विभाग की यह तानाशाही नीति उस उद्देश्य पर पानी फेरने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि इस प्रकार की जबरन वसूली और फर्जी नोटिस भेजने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महफूज अहमद, पप्पू खां, राहुल सैनी, अमरपाल यादव, तरुण एडवोकेट, अमित गुप्ता, शराफत खां, अलीम खां, शादाब खां, अब्दुल बासिद (मंडल अध्यक्ष), सोनू कश्यप, भजनलाल प्रजापति, मोहम्मद रफी, नजाकत अली, दिलशाद अहमद, अब्दुल कदीर, शाकित अग्रवाल, मिलन सक्सेना सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.