रामपुर: गौकशी में शामिल दो अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार 

रामपुर:घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विधा सागर मिश्र ने बताया कि कल मंगलवार 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि थाना स्वार के मसवासी चौकी क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हैं जिस पर क्षेत्राधिकारी द्वारा मुक़दमा दर्ज कर लिया।

मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौवंशीय पशुओं का वध नईया नदी की झाडियों में इमरान पुत्र अबरार व मुर्तजा पुत्र बब्बू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गयी है तथा वो अभी भी गौवन्शीय पशुओं का वध करने के उद्देश्य से फिराक में हैं जिस पर तत्काल पुलिस की दो टीमें बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेरा बन्दी कर ली।दोनों अभियुक्तों ने अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया,आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त (इमरान) को पैर में गोली लगी पुलिस टीमों द्वारा दोनो अभियुक्तों को दबोच लिया गया और घायल अभियुक्त को इलाज के तत्काल अस्पताल भेजा गया।उनके पास से अवैध तमंचे और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.