रामपुर: न्यायिक अभिरक्षा से फरार दो आरोपी बिलासपुर चौराहे से गिरफ्तार
गंज थाना पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
रामपुर: जनपद रामपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस की न्यायिक अभिरक्षा वाहिनी के साथ मिलकर दो फरार आरोपी को बिलासपुर चौराहे से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा व निरीक्षक संजय गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
क्या है मामला?
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त:
फरमान पुत्र अतीक उर रहमान, निवासी आज़ाद मार्केट, वाडा हिंदू राव, दिल्ली
अकरम पुत्र सलीम, निवासी आज़ाद मार्केट, वाडा हिंदू राव, दिल्ली
ये दोनों अभियुक्त दिल्ली के थाना सब्जी मंडी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 316/2025 धारा 262 बीएनएस और थाना बड़ा हिंदू राव में दर्ज मुकदमा संख्या 164/25 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के मामले में 24 जून 2025 को न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गए थे।
पुलिस टीम ने दौराने चेकिंग इन्हें बिलासपुर चौराहे से गिरफ्तार किया और संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा (थाना गंज)
निरीक्षक संजय गुप्ता व टीम (दिल्ली पुलिस)
उपनिरीक्षक अमित कुमार
हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह (1014)
हेड कांस्टेबल विशेषपाल सिंह (326)
यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
