रामपुर: पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना मिलक और महिला थाना परामर्श केन्द्र किया वार्षिक निरीक्षण

रामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना मिलक और महिला थाना परामर्श केन्द्र मिलक का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, डयूटी रजिस्टर, फ्लाईसीट आदि एवं उनके रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चेक किया। साथ ही थाना परिसर में बने बैरक, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर रूम, आगन्तुक कक्ष, भोजनालय आदि की साफ-सफाई तथा महिला हेल्प डेस्क को चेक किया। इस दौरान द्विवेदी ने ग्राम प्रहरियो से संवाद कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ क्षेत्राधिकारी मिलक भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.