रामपुर: शांति और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

रामपुर, 11 नवंबर 2024: पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने आज थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटीरत क्यूआरटी टीम का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक (मुख्य शाखा) का भी निरीक्षण किया गया, जहां अलार्म, कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का भी आयोजन किया, जहां फरियादियों की समस्याओं को सुना और शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत कल आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल, फिजिकल ग्राउंड, महात्मा गांधी स्टेडियम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कोसी नदी घाट की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.