- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा Reserve Police Lines Rampur में चल रहे आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण के अंतर्गत रिक्रूट महिला आरक्षियों की रात्रि गणना पर उपस्थित रहकर निरीक्षण किया गया।
गणना के दौरान महिला आरक्षियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, परेड व्यवस्था, वेश-भूषा तथा व्यवहारिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने प्रशिक्षु महिला आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यालय से प्राप्त आदेश-निर्देशों से भी अवगत कराया।
khabre junction
