रामपुर पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ महिला थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

रामपुर:पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक के साथ महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, मालखाना, कैदियों के आवास, वाहन स्टैंड, आगंतुक रजिस्टर तथा लंबित प्रकरणों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि थाना पुलिस का व्यवहार नागरिकों के प्रति सहयोगपूर्ण, संवेदनशील व मर्यादित होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तत्परता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बनाए रखने के निर्देश दिए।

महिला थाना में हुआ यह आकस्मिक निरीक्षण पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनमुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.