Rampur Police Retirement Ceremony: पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
Rampur Police Retirement Ceremony: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस कर्मी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा सप्रेम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी । इस दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का सेवा विवरण इस प्रकार हैः-
उ0नि0ना0पु0 कमलेश कुमार यादव।
पता – ग्राम – कन्डौहुना जनपद – हरदोई।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांक:- 1.8.1986 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद – बरेली में आरक्षी ना०पु० के पद पर नियुक्त हुये थे।
पूर्ण सेवा काल के दौरान सेवाए:- 6 जनपद क्रमशः झांसी, रायबरेली, शाहजहाँपुर, बरेली, बदायूँ, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 49 नगद पुरस्कार व 31 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी।
पदोन्नती का दिनांकः- आपने वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस तथा वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की।
वर्तमान तैनातीः थाना – बिलासपुर, जनपद रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः 30.09.2026 को 40 वर्ष 1 माह 29 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है।
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया। आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।
