रामपुर: एसपी विद्यासागर मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रामपुर।  रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने रथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर जीतेन्द्र कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.