Rampur: पुलिस अधीक्षक, द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वाहन/माल निस्तारण अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर नियमानुसार थाना शाहबाद जनपद रामपुर में कुल 5 वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया की गयी।
नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु जगह-जगह से बोलीदाता उपस्थित हुए, जिनके द्वारा बोली के दौरान वाहनों की अलग-अलग बोली लगायी गयी। थाना शाहबाद पर विभिन्न अभियोग/एमवी एक्ट में निरुद्ध 5 बाइक की नीलामी नियमानुसार सर्वाधिक बोली दाता को रुपये 37100/- में छोडी गयी । सम्पूर्ण कार्यवाही नीलामी कमेटी की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी।
