Rampur RLD Minority Conference: रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सम्मेलन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

Rampur RLD Minority Conference: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रोहिलखंड क्षेत्र की ओर से दुर्गा नगला जीरो पॉइंट स्थित हाजी सद्दीक धर्म कांटे पर अल्पसंख्यक सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज रहे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से लोगों के बीच पहुंचने का आह्वान किया। उनके साथ प्रदेश महासचिव संगठन दिलप्रीत सिंह कोहली, राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शहजाद अली समेत रोहिलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्मेलन में वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहसान ने भी अपने विचार रखे। वहीं रामपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिज फैयाज हसन गुड्डू ने भी जनसभा को संबोधित किया।

संगठन में किए गए बदलाव

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज ने संगठन में पदोन्नति की घोषणा की। हाजी सद्दीक को प्रदेश सचिव के पद से पदोन्नत कर प्रदेश महासचिव बनाया गया। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सम्मेलन में बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद और अमरोहा समेत रोहिलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर शाहिद हुसैन, शाहनवाज हुसैन, सहवान खान, मयाज सिद्दीकी, सलमान मलिक, अथर अली खान, अनवार मलिक, सुमन सिंह परिहार, शशि वाला एडवोकेट, जुबेर अहमद, लाइक प्रधान, जफर प्रधान, इदरीश अंसारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.