रामपुर पुलिस ने किया उत्कृष्ट कार्य: 22 जून से लापता युवक को दिल्ली से सकुशल किया बरामद

बुराड़ी, दिल्ली से मिला गुमशुदा युवक, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

रामपुर। थाना गंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा 7 जुलाई को अपने 25 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जो कि 22 जून 2025 को खोडा, जनपद गौतमबुद्धनगर से रामपुर लौटते समय लापता हो गया था।

आवेदिका की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर गुमशुदा युवक की तलाश शुरू की गई।

टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर गहनता से जांच की और अथक प्रयासों के बाद 8 जुलाई 2025 को दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र से युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बाद में युवक को रामपुर लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिन्हें अपना बेटा पाकर अत्यंत खुशी हुई और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक – पवन कुमार शर्मा

उप निरीक्षक – अमित कुमार

हेड कांस्टेबल – 878 राजेन्द्र सिंह

परिजनों ने रामपुर पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और विश्वासनीयता और अधिक मजबूत हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.