Rampur Police: पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद मुनिराज ने रामपुर पुलिस कार्यालय और LIU शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया

रजिस्टरों की व्यवस्था, स्वच्छता और कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश

रामपुर, 15 अप्रैल 2025 — आज दिनांक 15.04.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद श्री मुनिराज जी ने पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय जनपद रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत गार्द की सलामी के साथ हुई, इसके उपरांत डीआईजी महोदय ने पुलिस कार्यालय परिसर एवं समस्त शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ समेत विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया।
डीआईजी महोदय ने रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और उन्हें अद्यतन रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने समस्त स्टाफ को निष्ठा, मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारीगण, शाखा प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) का भी किया गया निरीक्षण
इसी क्रम में श्री मुनिराज जी ने स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) रामपुर का भी वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान LIU में रखे गए अभिलेखों, रजिस्टरों में दर्ज प्रविष्टियों की सटीकता, साफ-सफाई और कार्यालयीय व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की गई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन और व्यवस्थित रखे जाएं, तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ संचालित हो।

LIU निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर/शाहबाद, प्रभारी निरीक्षक LIU समेत संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के इस निरीक्षण को प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पुलिसिंग की गुणवत्ता, अनुशासन एवं पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.