रामपुर: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित

सावित्रीबाई फुले सांस्कृतिक क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया आयोजन

रामपुर: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर सावित्रीबाई फुले सांस्कृतिक क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और अटल जी की कविताओं को अपनी लेखनी में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अटल जी के अनुशासन और उनकी जीवनशैली के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

कविता लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अनीता कनौजिया और डॉ. प्रीति लता शामिल थीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा बिष्ट, द्वितीय स्थान सानिया, तृतीय स्थान प्रिया भारती और मेघा ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक क्लब की प्रभारी डॉ. अंकिता, डॉ. रज़िया परवीन और सह प्रभारी डॉ. सोनू पुरी ने किया। इस अवसर पर प्रो. अनीता देवी, डॉ. सुनीता, प्रो. निशात बानो, डॉ. नरेंद्र सिंह सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.