Rampur News: सिख स्वरूप रहने पर सुंदर पगड़ी बांधने पर इन बच्चों को किया गया सम्मानित, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
रामपुर: सिख स्वरूप रहने पर सुंदर पगड़ी बांधने पर इन बच्चों को सम्मानित किया गया, समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा की हमेशा ही समिति द्वारा बच्चों को सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाता है आज ऐसे ही बच्चे जो की अपनी अपने धर्म के प्रति जागरुक होकर जान जान अपने मां बाप का नाम रोशन कर रहे हैं आज उनको सम्मानित किया गया है समिति द्वारा आगे भी होनहार बच्चों को सम्मानित करती रहेगी और उनका हौसला बढ़ती रहेगी, इस मौके पर लवप्रीत सिंह गुडबाय सिंह कश्मीर सिंह को सम्मानित किया गया, इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सेवा सिंह कुलविंदर सिंह सनी कपूर मौजूद रहे.
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
रामपुर: स्वतंत्रता के अमृत काल में संपूर्ण प्रदेश में वर्ष पर्यंत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के अंतर्गत विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए जाने हैं। इसी में दिनांक 17 अप्रैल 2025 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर जागृति मदान ढींगरा के आशीर्वचन से हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने डॉ भीमराव आंबेडकर के योगदान पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए। सोनम बीए सेकेण्ड सेमेस्टर की छात्रा ने अपने भाषण में कहा कि मातृत्व अवकाश,बाल्यपाल अवकाश व महिलाओं को वोट देने का अधिकार डॉ भीमराव अंबेडकर की देन है। उन्होंने अपने समय में जो सामाजिक भेदभाव का सामना किया उसको दूर करने के लिए संविधान और लोकतंत्र के माध्यम से सफल प्रयास किए। वह न केवल वंचित वर्ग की आवाज बन गए बल्कि उन्होंने शोषण और असमानता समाप्त करने के लिए संवैधानिक और कानूनी प्रावधान करके भारत को सफल और प्रभावशाली लोकतंत्र की ओर अग्रसर किया। अनुज कुमार बी एस सी फोर्थ समेस्टर ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने न केवल वंचित वर्ग व महिलाओं के लिए बल्कि अल्पसंख्यकों के लिए भी विभिन्न कार्य किए। उन्होंने संविधान में अल्पसंख्यकों के लिए भी धार्मिक स्वतंत्रता तथा शिक्षा और संस्कृति के अधिकारों का समावेश करके एक समावेशी लोकतंत्र स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जिस कारण भारत आज पूरी दुनिया में एक सफल लोकतंत्र के रूप में स्थापित है। रहिमा बीए सेकंड सेमेस्टर की छात्रा ने कहा दुनिया से कहीं से भी कोई अच्छा विचार, दर्शन, विज्ञान, साहित्य,संविधान कानून आदि यदि हमें मिलता है तो उसको ग्रहण करने में कोई बुराई नहीं है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर जागृति मदान ढींगरा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को डॉ आंबेडकर के संघर्षों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और उनके अनुभवों और शिक्षाओं से सीख लेनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में सोनम बी.ए.सेकेण्ड सेमेस्टर को प्रथम पुरस्कार ,अनुज कुमार बी.एस.सी फोर्थ सेमेस्टर को द्वितीय पुरस्कार, रहिमा बी.ए सेकंड सेमेस्टर को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ रेनू एच.ओ.डी अंग्रेजी विभाग तथा डॉ साक्षी त्यागी असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेज़ी विभाग ने किया।
