रामपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

रामपुर। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश भानु देव शर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लंबित वादों के अधिकाधिक एवं त्वरित निस्तारण को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। माननीय अधिकारियों ने आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया, जिससे न्यायालयों पर बोझ कम हो और वादकारियों को समय पर राहत मिल सके।

अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का समाधान सरल, सुलभ और कम खर्चीला है, जिससे आमजन को त्वरित एवं न्यायसंगत न्याय प्राप्त होता है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.