पार्लियामेंट्री मस्जिद में रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कुरान-ए-पाक किया मुकम्मल, मुल्क के अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

माहे रमज़ान में नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट्री मस्जिद में अलविदा जुमे की रात तरावीह नमाज के दौरान रामपुर के सांसद व इमाम मौलाना मोहिबल्लाह नदवी ने तराबीह नमाज़ में क़ुरआन पाक सुनाया और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ करवाई।

रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबल्लाह नदवी ने कुरान-ए-पाक मुकम्मल होने पर अल्लाह से सभी के लिए अमन, चैन और तरक्की की दुआ की। परेशान लोगों की मुश्किलें दूर होने और देश की तरक्की, समाज में भाईचारे की मजबूती और गरीब-मजलूमों के लिए भी दुआ की। उन्होंने रमज़ान और कुरान के महत्व पर रौशनी डालते हुए बताया कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और माफी का महीना है।
पार्लियामेंट्री मस्जिद में रूहानी माहौल के बीच नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया और कुरआन मुक्कमल होने के दौरान मस्जिद के अंदर रोजेदारों की भारी भीड़ ज़मा रही। तरावीह की नमाज के बाद नमाज़ियों व रोजदारों ने कुरान मुकम्मल करने पर इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को सम्मानित किया और मुसाफा (हाथ मिलाकर) करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिद में खुशी और सुकून का माहौल देखा गया।
इस मुबारक मौके पर फिलिस्तीन के राजनयिक और दिल्ली की प्रमुख हस्तियां सहित तमाम नमाज़ी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.