रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने रागिब सईद के वलीमे में की शिरकत, दूल्हे को दी शादी की शुभकामनाएं

रामपुर। रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आज मरहूम मुफ्ती महबूब अली साहब के नवासे रागिब सईद के वलीमे में शिरकत की। इस मौके पर सांसद ने दूल्हे को गुलदस्ता भेंट कर शादी की मुबारकबाद दी और नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सांसद के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इनमें सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट, नगर पालिका रामपुर के प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल सलाम, अंबेडकर वाणी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर, हाफिज नूरी नासिर, शेख उस्मान अली, अरशद एडवोकेट और उबेद एडवोकेट सहित अन्य लोग शामिल हुए।

सांसद नदवी ने कहा कि विवाह एक पवित्र बंधन है जो समाज में प्रेम, आपसी सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने नवविवाहित दंपति को उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में खुशी और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.