- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
Rampur: तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित लिखित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाना जरूरी है।
खबरें जंक्शन संवाददाता ने जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा से किसानों की मांगों और धरना-प्रदर्शन को लेकर खास बातचीत की।
थाना खजुरिया का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण
रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के साथ थाना खजुरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों के रखरखाव और उनमें दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की जांच की गई। इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने थाना परिसर में बने विभिन्न कार्यालयों, कंप्यूटर कक्ष और हवालात का निरीक्षण किया। विभिन्न पोर्टल पर की जाने वाली फीडिंग और संबंधित व्यवस्थाओं को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
वहीं, रामपुर के पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और मामलों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
