रामपुर: बेकर्स टेबल रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

रामपुर: रामपुर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित बेकर्स टेबल रेस्टोरेंट में सोमवार (5 अगस्त) को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की संभावना शॉर्ट सर्किट से मानी जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस घटना ने इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मचा दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। रेस्टुरेंट में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और शॉर्ट सर्किट के संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.